
खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
भारत ने सुलतान जोहोर कप में ब्रिटेन से 5-5 से ड्रा खेला
भारत ने सुलतान जोहोर कप में ब्रिटेन से 5-5 से ड्रा खेला
जोहोर (मलेशिया) 28 अक्टूबर/ भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने आखिरी राउंड रोबिन लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 5-5 से ड्रॉ खेला और खुद को फाइनल की दौड़ में बनाए रखा।.
भारत की तरफ से पूवन्ना सीबी (सातवें मिनट), अमनदीप (50वें मिनट), अरिजीत सिंह हुंदल (53वें मिनट) और शारदा नंद तिवारी (56वें और 58वें मिनट) ने, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के लिए मैक्स एंडरसन (पहले और 40वें), हैरिसन स्टोन (42वें मिनट) और जामी गोल्डन (54वें और 56वें) ने गोल किए।.











