Advertisement

अंबिकापुर : विधान सभा क्षेत्र पाटन में दलित परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या के विरोध प्रदेश व्यापी धरना स्थानीय गांधी चौक अम्बिकापुर में आयोजित किया गया।


मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के विधान सभा क्षेत्र पाटन में दलित परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या के विरोध में तथा घटना की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश व्यापी धरना आज स्थानीय गांधी चौक अम्बिकापुर में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुऐ भाजपा अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार को चेताना चाहती है कि यदि दलित हत्या मामले में न्याय नहीं मिला तो सड़क से संसद तक आंदोलन होगा। आगे उन्होनें प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुऐ कहा कि मृत्क के द्वारा एक सुसाईड नोट भी लिखा पाया गया है जिसे पुलिस सार्वजनिक करने से बच रही है तथा अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। जिसमें कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता पाया जाना संदेह पैदा करता है। भाजपा एक सजग विपक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है ताकि पीडितों को न्याय मिल सकें।


इस अवसर पर धरने को संबोधित करतें हुऐ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि राज्य कानून व्यावस्था खराब है इसका प्रमाण उसी दिन मिल गया था जिस दिन अम्बिकापुर कोतवाली थाने में कांग्रेसीयों ने घूस कर पुलिस को पीटा था। पुलिस को अब कांग्रेसी गुंडो से इतना भय हो गया की थाने को ताला बंद करके रखना पडा पुलिस की ऐसी दयनीय स्थिति देखकर पूरे प्रदेश में भय व असुरक्षा का माहौल निर्मित हो गया है 26 महीने के कार्यकाल में ही प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


इस अवसर पर धरने को संबोधित करतें हुऐ भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि इस संवेदनशील घटना पर मुख्यमंत्री भूपेष बघेल का बयान ना आना यह दर्शाता है कि प्रदेश में कितनी अराजकता फैली हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दलित आदिवासी व पिछडे समाज की भलाई के लिये काम हुआ परन्तु कांग्रेस की सरकार आते ही कांग्रेसी लूट खसोट मे लग गये।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने कहा कि जब जब कांग्रेस सरकार प्रदेश में आती है तब तब भय व अराजकता का माहौल बन जाता है। कांग्रेस की सरकार में सिर्फ दलित ही नहीं अपितु प्रत्येक समाज के लोग प्रताडित है आज धरने के माध्यम से पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मांग हम करते है यदि न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे.
धरने को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, संतोष दास, मधुसूदन शुक्ला, विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, सोमनाथ सिंह, संजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, छोटू थाॅमस, गौतम विश्वकर्मा, अंकित तिर्की ने भी संबोधित किया। धरने के पश्चात गांधी चैक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए महामहीम राज्य पाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन भी सौपा गया।
कार्यक्रम का संचालन वीर सोनी ने तथा अभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, फुलेष्वरी सिंह, विजय व्यापारी, प्रभात खलखो, विनोद दुबे, शुभांगी बिहाडे, मनोज कंसारी, सेतराम बडा, प्रेमानंद तिग्गा, राजू पांडे, भीम सोनकर, संजू सेठ, शंभू सोनी, रामप्रवेष पांडे, सर्वेष तिवारी, दुर्गाशंकर दास, सुरजित सिंह भामरा, दीपक गर्ग, दीपक सिंह कोरवा, दीपक कश्यप, लक्की सोनी, सुरेश सोनकर, विक्रांत सोनकर, गणेश कश्यप, राजेश मंदिलवार, विमल मंदिलवार, अमन सोनकर, शानू कश्यप, विदांत तिवारी, शरद सिंन्हा, अंशुल श्रीवास्तव, आलोक खलखो, ध्रव कुमार रवि, राजा राम नायक, गांधी पासवान, शिवभूषण सोनवानी, ओमप्रकाश नायक, दयावंती सोनवानी, शंभू सोनकर, प्रकाशराम गढवारी, महोदर सारथी, परमेश्वर सारथी, विजय कुमार, सतीष कुमार सारथी, नंदराम, विक्की नामदेव, विनोद कुमार सारथी, भगत राम चैहान, देवनारायण सारथी, निरेन्द्र सारथी, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47