Advertisement

रायपुर : धान खरीदी को लेकर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के लिए तिथि निर्धारित

रायपुर : धान खरीदी को लेकर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के लिए तिथि निर्धारित

मंत्रालय से प्रदेश के संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी

17 नवम्बर को बिलासपुर, 18 को रायपुर, 19 को दुर्ग, 20 को बस्तर और 21 नवम्बर को होगी सरगुजा संभाग की बैठक

खाद्य मंत्री भगत ने धान खरीदी से पहले संभाग स्तरीय समीक्षा करने अधिकारियों को दिये हैं निर्देश

रायपुर, 16 नवंबर 2021खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर धान खरीदी से पहले ही धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की तैयारियों को लेकर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। मंत्रालय, महानदी भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा इसके लिए प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है। संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टरों का उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में 17 नवम्बर को बिलासपुर संभाग में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार 18 नवम्बर रायपुर संभाग, 19 नवम्बर को दुर्ग संभाग, 20 नवम्बर को बस्तर संभाग और 21 नवम्बर को सरगुजा संभाग में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप 1 दिसम्बर 2021 से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। धान खरीदी के लिए आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में धान खरीदी व्यवस्था से संबंधित जिला स्तर के अधिकारियों-खाद्य नियंत्रक, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, अपैक्स बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक, राज्य भंडार गृह निगम एवं कृषि विभाग के जिला प्रबंधकों को बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है। 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57