छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी में मनोज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए विन्द्रानवागढ़ प्रभारी

देवभोग। आम आदमी पार्टी की देवभोग ब्लॉक की बैठक जिलाध्यक्ष सियाराम ठाकुर की मौज़ूदगी में देवभोग में सम्पन्न हुई.. बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मिश्रा को विन्द्रानवागढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया.. वहीं लाटापारा सरपंच योगेंद्र यादव को देवभोग ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया.. जबकि बलियार सिंह नेगी को झाखरपारा ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई.. नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सियाराम ठाकुर ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर हमला किया.. सियाराम ने कहा कि आज कांग्रेस की चार साल की सरकार से हर वर्ग त्रस्त है.. सरकार ने किसी वर्ग के लिए काम नहीं किया.. सबको छलने का प्रयास सरकार ने किया है.. झूठे वादों का पुलिंदा बाँधकर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई.. और किये हुए वादों को भी पूरा नहीं कर सकी.. उन्होंने विपक्षी पार्टी बीजेपी को भी निशाने पर लिया.. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता का बीजेपी से पहले ही मोहभंग हो चुका है..ऐसे में पुरे प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ बड़े उम्मीदों से देख रही है.. जनता को भरोसा है कि अब आप की पार्टी ही उनके लिए काम कर सकती है.. जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बहुत जल्द एक विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों के बीच आप संगठन पहुंचेगी.. वहीं विन्द्रानवागढ़ प्रभारी बनने के बाद मनोज मिश्रा ने पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के आप संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया.. मनोज ने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताकर जिस तरह एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है.. उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का वे भरसक प्रयास करेंगे.. वहीं झाखरपारा और देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष ने भी पार्टी के सुप्रीमो और छत्तीसगढ़ संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है..

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजिम और विन्द्रानवागढ़ में लड़ेंगे चुनाव-: राजिम और विन्द्रानवागढ़ विधानसभा में चुनाव लड़ने के सवाल पर जिलाध्यक्ष सियाराम ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी दोनों विधानसभा में चुनाव लड़ेगी.. उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर काम करने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाकर पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी.. जिलाध्यक्ष ने कहा कि देवभोग ब्लॉक में हर अंतिम गॉव तक पहुंचने के लिए 10 मंडल बनाया गया है.. मंडलों में अध्यक्ष की नियुक्ति भी की जायेगी.. मंडल अध्यक्ष सीधे ब्लॉक अध्यक्ष से जुड़कर उन्हें दिए गए गॉवो की पूरी जानकारी देंगे…

कार्यक्रम में ये रहे मौज़ूद-: कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला सचिव संतोष सोनवानी, मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष बलिराम ठाकुर, उपाध्यक्ष गोरेलाल नागेश, बोधलाल बघेल के साथ ही देवभोग ब्लॉक के अन्य कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से मौज़ूद रहे…

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!