
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
चीन पर संसद में चर्चा से सरकार का इनकार लोकतंत्र का अनादर: सोनिया
चीन पर संसद में चर्चा से सरकार का इनकार लोकतंत्र का अनादर: सोनिया
नयी दिल्ली/ कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सीमा पर ‘चीन के अतिक्रमण’ पर चिंता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार द्वारा संसद में चर्चा कराने से इनकार करना लोकतंत्र का अनादर है तथा इससे उसकी नीयत पता चलती है।.
उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय जवानों के साथ खड़ा है, लेकिन सरकार के रुख के कारण राजनीतिक दलों और जनता को वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है।.