Advertisement

Surjpur News: नावापारा में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, कसकेला टीम ने जीता मैच

नावापारा में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, कसकेला टीम ने जीता मैच

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़:ग्राम पंचायत झूमरपारा के नावापारा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का डेम ग्राउंड खेल मैदान में गुरुवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण जायसवाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सतीश जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने कहा कि खेलों को लेकर सरकार को भी ग्रामीण स्तर तक स्टेडियम से लेकर सभी खेल सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए। जिसके चलते गांवों के युवा वर्ग को खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके। समारोह में सतीश जायसवाल व अनूप जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उद्घाटन मैच कसकेला टीम व तीलसिवा टीम के बीच खेला गया। इसमें कसकेला की टीम ने तीलसिवा टीम को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराकर शुभारंभ मैच में जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही है। इस मैच को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण खेलप्रेमी उपस्थित रहे। फाइनल विजेता टीम को 16 हजार नगद व शील्ड व उपविजेता टीम को 11 हजार नगद व शील्ड प्रदान किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में सलमान खान, भीष्मा राजवाड़े, देवा राजवाडे, नितिन, फुलेश्वर, विशाल, अकरम, विनय यादव सहित आदि के योगदान अहम रहेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57