Advertisement

महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने मोबाईल एटीएम वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने मोबाईल एटीएम वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिले के 49 हजार केसीसी एवं रूपे कार्ड धारकों को

 अपने गांव में राशि निकालने की सुविधा मिलेगी

जिले में मोबाईल एटीएम वैन शुरू होने से डिजिटल

लेन-देन को मिलेगा और अधिक बढ़ावा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला कार्यालय परिसर में जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने  जिला सहकारी बैंक के किसानों, खाताधारक जिनके पास रूपे कार्ड है। उनके लिए मोबाईल एटीएम वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाईल एटीएम वैन के माध्यम से जिले के 49 हजार केसीसी एवं रूपे कार्ड धारकों को अपने निवास ग्राम में ही राशि निकालने की सुविधा प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि महासमुन्द जिले को राज्य में एक मात्र डिजिटल जिला घोषित किया गया है। मोबाईल एटीएम वैन प्रारंभ होने से जिले में डिजिटल लेन-देन को और अधिक बढावा मिलेगा।
मोबाईल एटीएम सेवा नाबार्ड के फाइनेंसियल इनक्लूजन फंड के माध्यम से वित्त पोषित किया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी नायक ने बताया कि महासमुन्द जिले के अंतर्गत सभी ब्रांच के कार्यक्षेत्रों में यह मोबाईल एटीएम वैन जाएगी। इसके लिए केसीसी एवं रूपे कार्ड धारकों को पूर्व में सूचित भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर नायक, एडीएम सुनील कुमार चन्द्रवंशी, कृषि विभाग के उप संचालक एस.आर. डोंगरे, पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डाॅ. डी.डी. झारिया, डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर, ऋतु हेमनानी,  पूजा बंसल, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक के.जी. मनोज, उप पंजयीक सहकारी संस्थाये विश्वदीप महोबे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक साहू एंव सहायक लेखापाल जी.एन. साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57