Advertisement

Ambikapur News : वन भूमि का पट्टा मिला तो समर्थन मूल्य में धान बेचने 465 वनवासियों ने कराया पंजीयन…………..

वन भूमि का पट्टा मिला तो समर्थन मूल्य में धान बेचने 465 वनवासियों ने कराया पंजीयन…………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  वन अधिकार मान्यता अधिनियम के तहत वन भूमि का मालिकाना हक के रुप में भू-अधिकार पत्र मिलने से जिले के वनवासी किसान अब शासन की योजना का लाभ उठा रहें हैं। इसी कड़ी में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में धान बेचने जिले के 465 वनवासी किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों के पट्टे में 186.95 हेक्टेयर धान का रकबा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य में धान बेचने का लाभ देने के लिए राज्य शासन द्वारा वन अधिकार पत्र धारक किसानों को भी पंजीयन की अनुमति दी गई है। वनाधिकार पत्र मिलने से वनवासी किसानों को अब अपनी उपज के धान को दूसरे के पट्टे में बेचने से मुक्ति मिल गई है। अब उन्हें वन भूमि का मालिकाना हक मिल गया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा कृषि एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक वनाधिकार पत्र धारी किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47