Advertisement

Bhilai News: साय के बाद अब डॉक्टर रमन को देवेंन्द्र ने भेजा पत्र, विकास के मुद्दे पर चर्चा करने भिलाई आने का दिया न्यौता

साय के बाद अब डॉक्टर रमन को देवेंन्द्र ने भेजा पत्र, विकास के मुद्दे पर चर्चा करने भिलाई आने का दिया न्यौता

कहा- आपके 15 साल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 3 साल के कार्यकाल को छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है और दोनों की नीतियों का अंतर साफ हो चुका है।

भिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पत्र लिखने के बाद अब भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखकर भिलाई आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास पर सवाल उठा रही है एवं भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी चाह रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

देवेंद्र यादव ने कहा है यह बड़े ही अचरज का विषय है कि यह सभी बातें मीडिया पर कही जा रही है परंतु जमीनी स्तर पर नहीं। आपके 15 वर्षों के कार्यकाल और भूपेश बघेल जी के तीन साल के कार्यकाल को पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा है और दोनों के ही नीतियों पर अंतर साफ हो चुका है, यदि कहीं भी भ्रम की स्थिति है तो वह दूर करने मैं तैयार हूं।
अतएव भाजपा का कोई भी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष अथवा पूर्व मंत्री खुले मंच पर विकास के मुद्दे पर चर्चा करना चाहे तो मैं तैयार हूँ। आप स्वयं या प्रतिनिधि के रूप में किसी भी नेता को नियुक्त करने स्वतंत्र हैं। जहां जिस घड़ी जनता के समक्ष खुले मंच पर चर्चा करने उपस्थित होने कहेंगे, मैं उपलब्ध हो जाऊंगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05