Advertisement

Ambikapu News : जिले में खनिजों के परिवहन एवं भण्डारण की जांच…….

breaking news

जिले में खनिजों के परिवहन एवं भण्डारण की जांच…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला खनिज प्रशासन द्वारा समय-समय पर खनिजों के परिवहन व भंडारण की जांच की जा रही है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक रेत, गिट्टी, ईट एवं मुरूम के 133 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में दोषी व्यक्तियों से 20 लाख 603 रुपये जमा कराया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप संचालक केके गोलघाटे ने बताया है कि नवम्बर महीने में उदयपुर क्षेत्र के अंतर्गत रेण्ड नदी के आस-पास के क्षेत्रों में जजगा, जजगी, कवलगिरी, तराजु व देवगढ़ क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन के 17 प्रकरण तैयार किए गए। तैयार प्रकरणों में 1 लाख 41 हजार 570 रुपये की अर्थदण्ड वसूल की गई। अवैध भंडारण के एक प्रकरण दर्ज कर 4 लाख 56 हजार रुपये के अर्थदण्ड की राशि जमा कराई गई।

पिछले माह रेत अवैध परिवहन के 86 प्रकरण दर्ज कर 7 लाख 66 हजार 477 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित कर वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47