Ambikapur News : शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 9 जनवरी को………..

शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 9 जनवरी को………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं उच्च प्राथमिक परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जानी थी। इस परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ व्याससायिक परीक्षा मंडल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में दो पाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 9ः30 बजे दोपहर 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः00 बजे से शाम 4ः45 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक भरे जा सकेंगे। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं किन्तु किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते हैं उन्हे परीक्षा शुल्क वापसी की सुविधा दी जाएगी।