Advertisement

गरियाबंद : जनपद पंचायत गरियाबन्द को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला राष्ट्रीय पुरस्कार ।

 

जनपद पंचायत गरियाबन्द को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला राष्ट्रीय पुरस्कार ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद : दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा जनपद पंचायत गरियाबंद गरियाबंद 01 अप्रेल 2021/ पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत वर्ष 2019-20 का राष्ट्रीय दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार जनपद पंचायत गरियाबंद को प्रदाय किए जाने की घोषणा की गई है | यह राष्ट्रीय सम्मान जनपद पंचायत गरियाबंद को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी तत्परता से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने व पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधा मुहैया प्रदान करने के लिए दिया जा रहा है | विदित हो कि कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के सतत मार्गदर्शन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद पंचायत गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता,नागरिक सेवाओं के तहत पीने के पानी, स्ट्रीट लाइट, बुनियादी ढांचा ,प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन ,दुर्बल वर्ग की सेवा, महिला सशक्तिकरण,एससी, एसटी, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ व समुदाय आधारित संगठन इत्यादि क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है | गरियाबंद जिले के लिए इस गौरवमयी पल व राष्ट्रीय सम्मान हेतु कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत की सीईओ श्रीमती शीतल बंसल व समस्त जनपद टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी है | ज्ञात हो कि यह पुरस्कार नागरिक सेवाओ और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए देशभर में प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य की मान्यता के लिए सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों/जनपदों/ जिला को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया जाता है । जनपद पंचायत को प्राप्त यह राष्ट्रीय सम्मान निश्चित रूप से पूरे जिला पंचायत क्षेत्र के लिए हर्ष की बात है,यह सम्मान भविष्य में जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पूरी सक्रियता से पहुंचाने व सतत बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा |

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57