Omircon Threat : देश में अब तक 250 ओमिक्रॉन संक्रमित, पीएम मोदी आज अफसरों के साथ करेंगे बैठक

Omircon Threat: भारत के 15 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रोन, दिल्ली-महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे केस, पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप अब देश के 15 राज्यों में पहुंच चुका है। इसके प्रसार को देखते हुए आईआईटी के विशेषज्ञों ने फरवरी माह में तीसरी लहर की आशंका जताई है। दिल्ली सरकार ने खतरे को देखते हुए क्रिसमस व नववर्ष की पार्टियों पर रोक लगा दी है।

देशभर में अब तक ओमिक्रॉन के 250 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 214 की ही पुष्टि की है। इनमें से 90 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सरकार ने महाराष्ट्र में अब तक 54 मामले की पुष्टि की है, जबकि राज्य सरकार ने 66 मामले बताए हैं।

Covid-19 New Variant: देश में लगातार बढ़ते ओमिक्रोन के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिए अब तक ओमिक्रोन के 214 मामलों का पता चल चुका है. दिल्ली में सबसे ज्यादा 57 मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले ओमिक्रोन के दर्ज किए गए हैं. अब तक देश के 15 राज्यों में ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये चेतावनी दी है कि कोरोना तीन गुना तेजी से फैलता है और इसलिए अब सावधानी रखने का वक्त आ चुका है. लेकिन इस खतरे के बाद भी देश में सावधानी नहीं दिख रही. यही वजह है कि केंद्र ने भी राज्यों को तीसरी लहर रोकने के लिए चिट्ठी लिखकर कहा है कि जिस जिले में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर हो वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं, रात में कर्फ्यू लगाया जाए. शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या कम करने के साथ-साथ बड़ी सभाओं में सख्त नियम लागू करने की सलाह दी गई है. लेकिन पीएम की बैठक में कई सवालों पर निगाह रहेगी.

ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्रिसमस, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर क्या फैसला होगा? क्या फिर से कड़े कदम उठाए जाएंगे? ओमिक्रोन से बचाव के लिए सरकार क्या कदम उठाने जा रही है? बूस्टर डोज पर क्या फैसला होगा? क्या बच्चों को वैक्सीनेशन पर कोई फैसला होगा?