सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के नगर पंचायत जरही के स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीकाकरण लगाने का काम है जारी।

 

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के नगर पंचायत जरही के स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीकाकरण लगाने का काम है जारी।
जरही/प्रतापपुर/ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई है. छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में के विभिन्न केंद्रों में कोरोना वॉरियर की भूमिका निभाने वाले पहली सूची के लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर ब्लॉक के नगर पंचायत जरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी डॉक्टर कमलेश सोनी के उपस्थित में लगातार टीकाकरण जारी है कोरोना टीकाकरण का काम आज भी जारी रहा और अनेको ब्यक्तियों के द्वारा इसका लाभ लिया जा रहा है।

कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए शुरू किए गए इस टीकाकरण का शुभारंभ स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के साथ हुआ. टीकाकरण के दौरान कोरोना वारियर कहलाने वाले स्वास्थ्य कर्मी काफी उत्साहित थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ऐसे व्यक्ति जिनमें कोरोना वायरस के सक्रिय लक्षण पाए गए हैं या जो व्यक्ति कोविड पाजिटिव पाया गया है, ऐसे मरीज जिन्हें कान्वलेसंट प्लाज्मा या एंटी-सार्स कोव 2 मोनो क्लोनल एंटी बाडी दिया गया हो, ऐसे व्यक्तियों को 4 से 8 हफ्ते बाद कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा. वर्तमान में अस्वस्थ व्यक्ति और अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर टीका लगाया जा सकता है. ऐसे व्यक्ति जिनके शरीर में कभी रक्त स्त्राव या खून के जमने जैसी परेशानियां आई हैं, उन्हे विशेष सावधानियों के साथ कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]