Advertisement

सूरजपुर : सेवा निवृत्त हुए टीआई को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित।

सेवा निवृत्त हुए टीआई को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया सम्मानित।
निरीक्षक ने 36 वर्षो तक दी विभाग में अपनी सेवाएं।

सूरजपुर/पुलिस विभाग में लगातार 36 वर्षो तक सेवा देकर बुधवार 31 मार्च 2021 को सेवा निवृत्त हुये सूरजपुर जिले में पदस्थ थाना प्रभारी अजाक रामचरण राम को पुलिस कार्यालय में एक सादे समारोह में *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा* सहित पुलिस अधिकारियों ने साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान *पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा* ने कहा कि निरीक्षक रामचरण राम आज सेवानिवृत्त हो रहे है, इन्होंने पुलिस विभाग में 36 वर्ष अपनी सेवाएं दी है इस दौरान सरगुजा, जशपुर, सुकमा, बिलासपुर, कोरिया, सूरजपुर जिलें में बेहतर कार्य सम्पादित किए। उन्होंने कहा कि निरीक्षक सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहे, अधिनस्थों को सहयोग व मार्गदर्शन देते हुए कर्तव्य निष्ठ रहते हुए अनुशासन को बनाए रखा। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक रामचरण राम को *पुलिस अधीक्षक* ने साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर *अधिवक्ता आन रिकार्ड्स सुप्रीम कोर्ट श्री अश्वनी राठौर* ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है सेवानिवृत्त हो रहे टीआई रामचरण राम का व्यवहार काफी उत्तम है, स्वभाव से सरल व मृदभाषी है, 36 वर्षो तक अपनी सेवा पुलिस विभाग में दी है जो काफी लम्बा समय रहा। उन्होंने निरीक्षक को स्वस्थ्य सुखमय पारिवारिक जीवन जीने और दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, अखिलेश सिंह, पंकज नेमा, दशरथ पैंकरा, संजय सिंह, जे.एन.साहू, प्रधान आरक्षक गंगाराम, सुरेश सूर्यवंशी, आरक्षक हरेन्द्र सिंह व मनोज ठाकुर उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47