Advertisement

सूरजपुर : पोषण ट्रेकर एप्प पर आनलाईन एण्ट्री में सूरजपुर जिला को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान : कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने विभागीय अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सूरजपुर : पोषण ट्रेकर एप्प पर आनलाईन एण्ट्री में सूरजपुर जिला को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान : कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने विभागीय अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पोषणअभियान अंतर्गत आईसीटीआरटीएम के तहत् पोषणट्रेकर एप्प के रजिस्ट्रेशन में सूरजपुर जिला 01 नम्बर पर है।पोषण अभियान के तहत् आईसीटीआरटीएम एक महत्वपूर्णघटक है। जिसके माध्यम से एक ओर रियल टाईम मानिटरिंगकरने में मदद मिलती है, वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं का बोझ भी कम होता है। भारत सरकार महिलाएवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के द्वारा नए फीचर से युक्तपोषण ट्रैकर एप्प विकसित किया गया है, जिसके माध्यम सेआंगनबाड़ी केन्द्र द्वारा संधारित पंजी के स्थान पर डिजिटलरिकार्ड का काम करेगा।

 भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वाराछत्तीसगढ़ राज्य को पोषण ट्रैकर एप्प को राज्य के समस्तआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंजीकृत करने एवं हितग्राहियों कोदर्ज करने हेतु 31 मार्च 2021 तक की समय सीमा दी गई थी।समय सीमा में कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं एवं संबंधित परियोजनाओं के भारत शासन कोबजट को रोकने के निर्देश दिये गये थे। 

  निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शनएवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया केनिर्देशन पर समस्त सीडीपीओ एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारामास्टर ट्रेनर श्री जावेद खान के तकनीकी मार्गदर्शन पर उक्तकार्य 30 मार्च 2021 तक शत् प्रतिशत पूर्ण कर राज्य द्वाराजारी रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वितकिया है। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पोषण ऐप्प मोबाईल फोन आधारित एप्लीकेशन है, जोआंगनबाड़ी केन्द्र के रिपोर्टिंग को डिजिटल प्लेटफार्म प्रदानकरता है। यह ऐप्प त्वरित निर्णय व प्रबंधन के लिए एक बेहतरटुल का कार्य करेगा। इस एप्प के माध्यम से आनलाईनआंगनबाड़ी का सहयोगात्मक परिवेक्षण कार्य संपादित किए जासकते है। यह एप्प आंगनबाड़ी केन्द्र द्वारा संधारित पंजी केस्थान पर डिजिटल रिकार्ड का काम करेगा। 

इस एप्प के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संधारितकिए जाने वाले 11 प्रकार की पंजियों जैसे परिवार विवरणपंजी, पूरक पोषण आहार स्टाक पंजी, पूरक पोषण आहार,वितरण आहार, शिक्षा पंजी, गृह भेट पंजी आदि एवं मासिकप्रगति प्रतिवेदन से छुटकारा मिलेगा। 

पोषण टेकर ऐप्प के माध्यम से आंगनबाड़ी के हितग्राहियों कानाम डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। इसके उपयोग सेआंगनबाड़़ी केन्द्रों की सेवा गुणवत्ता और समय की निगरानीसंभव हो पायेगी जिससे आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की दक्षताऔर प्रभावशीलता में सुधार आएगा। 

राज्य स्तरीय रैंकिग में प्रथम स्थान पर सूरजपुर, द्वितीयबिलासपुर और तृतीय स्थान पर रायगढ़ है। इस सफलता केलिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने  विभागीय अमले को बधाईएवं शुभकामनाएं दी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05