छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

जोहार तिरंगा यात्रा एवं देशभक्ति संध्या का आयोजन आज

जोहार तिरंगा यात्रा एवं देशभक्ति संध्या का आयोजन आज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर, 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में देशभक्ति के जज्बे को समर्पित “जोहार तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा आज शाम 4:00 बजे आजाद चौक से प्रारंभ होकर सदर बाजार, जयस्तंभ चौक होते हुए तेलीबांधा तालाब पर संपन्न होगी।

इस तिरंगा यात्रा में बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक योगेश अग्रवाल, आयोजक राजेश मिश्रा तथा कार्यक्रम संयोजक जे.पी. शर्मा और संतोष परमार हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यात्रा के सहयोगी सदस्यों में अवतार सिंह बागल, अमरजीत सिंह संधू, अशोक मिश्रा, अमरदीप सिंह छाबड़ा, संजय चौधरी, ललित मिश्रा, शिव रतन गुप्ता, विमल गुप्ता, नीरज शर्मा, संदीप सिंह, अवधेश मिश्रा, विभूति शर्मा, सुमित शर्मा, मुकेश शाह, गोवर्धन शर्मा, सुनील तिवारी, विजय भट्टाचार्य, विनोद पाहवा, संजय श्रीवास्तव, अरविंदर पाल सिंह, प्रदीप ठाकुर, कुलदीप सिंह गिल, संतोष परमार, दिव्यम अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, ममता शर्मा, परविंदर कौर और प्रीति गेन शामिल हैं।

कार्यक्रम की विशेषता
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संध्या 7 बजे तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर “एक शाम शहीदों के नाम” शीर्षक से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम लगातार 39वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभक्ति गीत-संगीत की प्रस्तुति के साथ संस्कार भारती की टीम द्वारा नाटक “शहीद वीर नारायण सिंह” का मंचन किया जाएगा।

आप सादर आमंत्रित हैं –
रायपुरवासियों से इन आयोजनों में शामिल होकर देशभक्ति के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!