Advertisement

विश्रामपुर : स्कूटी को कार ने जबरदस्त ठोकर मारी स्कूटी की परखच्चे उड़ गए जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

स्कूटी को कार ने जबरदस्त ठोकर मारी स्कूटी की परखच्चे उड़ गए जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई

प्रदेश खबर रिपोर्टर विश्रामपुर – स्कूटी सवार युवती को कार चालक ने जबरदस्त ठोकर मारी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई घायल को पार्षद गंगा प्रसाद रवि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में पहुंचाया जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार दतिमा निवासी कुमारी वर्षा रजवाड़े आत्म माधव राजवाड़े अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सी जी 15 /सी एल 24 22 से बिश्रामपुर प्लस कोचिंग सेंटर में नियमित कोचिंग के लिए आ रही थी बिश्रामपुर भटगांव मार्ग पर आरटीआई टर्निंग पर बिश्रामपुर से आ रही कार क्रमांक 10डबल्यू 18 97 ने स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए जबकि युवती बुरी तरह से घायल हो गई जिसे नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद गंगा प्रसाद रवि ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर पहुंचाया जहां से उसे अंबिकापुर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां यह बताना आवश्यक है कि बिश्रामपुर भटगांव सड़क निर्माण हो जाने से वाहनों की रफ्तार तेज हो गई है जिससे आए दिन इस मार्ग में सड़क दुर्घटना की घटना आम बात हो गई है। कई लोगों का जाने जा चुकी है परंतु लोग अपने वाहनों पर रोक नहीं लगा पा रहे जबकि यह मार्ग मजदूर कॉलोनी के मध्य से गुजरती है, जो सौ सौ मीटर की दूरी पर टर्निंग एवं चौक है जिससे कॉलोनी के लोग तुरंत मुख्य मार्ग में पहुंच जाते हैं और मुख्य मार्ग में रफ्तार से आ रही वाहनों के चपेट में आ जाते जबकि इस मार्ग में एसईसीएल बिश्रामपुर 20 की स्पीड में वाहनों की आवाजाही का नियम बनाया है ।इस धज्जियां उड़ाते हुए खुद घायल हो रहे है या यमराज का प्यारे हो रहे है परंतु वाहनों की धीमी गति नही हो पा रही है ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57