Ambikapur News : प्लेसमेंट की गारंटी वाले  प्रशिक्षण को प्राथमिकता में करें शामिल-सिंहदेव

प्लेसमेंट की गारंटी वाले  प्रशिक्षण को प्राथमिकता में करें शामिल-सिंहदेव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव की मुख्य आतिथ्य में शनिवार को जनशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अम्बिकापुर स्थित जनशिक्षण संस्थान को पूरे देश के 50 उत्कृष्ट जनशिक्षण संस्थानों में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबांधित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि आज के दौर में जहां शासकीय नौकरी के अवसर सीमित है वहां स्वरोजगार की महत्ता बढ़ जाती है। युवाओं को  कम से कम 90 प्रतिशत तक प्लेसमेंट मिल सके ऐसे पाठ्यक्रमों को प्रशिक्षण दिलवाएं। उन्होंने कहा कि 4 से लेकर 6 महीने तक के कोर्स करने के बाद युवाओं को रोजगार की गारंटी हो तभी इस प्रकार के प्रशिक्षण की सार्थकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस ट्रेनिंग से रोजगार मिलना पक्का हो उसी की ट्रेनिंग दिलाएं। इस संस्थान में युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने माहवारी स्वस्छता के संबंध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की भी सराहना की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन के द्वारा पहल की जाती रही है। लोगों का पहला रूझान रहता है कि प्रशिक्षण पूरी कर के कोई न कोई नौकरी मिल जाएगी लेकिन सीमित अवसरों के कारण सरकारी नौकरी मिलना कठिन है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ कौशल विकास की शिक्षा देने से युवाओं का दक्षता बढ़ेगा और उनके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर जनशिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्धिकी सहित संस्था के अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।