
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
ईडी ने धनशोधन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन को समन जारी किया
ईडी ने धनशोधन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन को समन जारी किया
नयी दिल्ली, दो नवंबर/ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीन नवंबर को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।.
सोरेन (47) से बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी रांची में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।.