ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

एनएच-343 की जर्जर हालत पर ग्रामीणों का आक्रोश, कलेक्टर को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

अम्बिकापुर–रामानुजगंज एनएच-343 की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह में सड़क सुधार नहीं होने पर धरना, चक्का जाम और भूख हड़ताल की चेतावनी।

एनएच-343 की बदहाल हालत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर/ अम्बिकापुर–रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। युवक कांग्रेस लुंड्रा के अध्यक्ष गंगा प्रसाद एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ, तो धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और भूख हड़ताल जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ज्ञापन में बताया गया है कि एनएच-343 छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाला प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और अत्यधिक धूल के कारण दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जनहानि की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है और खराब सड़क के कारण व्यापार भी लगभग ठप हो चुका है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि सड़क निर्माण के लिए तीन वर्ष पूर्व दो हिस्सों में टेंडर हो चुका है तथा वन विभाग द्वारा एनओसी भी जारी की जा चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी है। नियमानुसार निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है कि सड़क निर्माण पूर्ण होने तक मार्ग को चलने योग्य बनाए रखे, लेकिन ठेकेदार द्वारा न तो सड़क की मरम्मत की जा रही है और न ही धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

विशेष रूप से ग्राम सोनपुर से असोला, रजपुरी, भकुरा और परसा हसुली तक सड़क की स्थिति बेहद खराब बताई गई है। इन क्षेत्रों में अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि इन गांवों के लोगों को व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन अम्बिकापुर आना-जाना पड़ता है, लेकिन बदहाल सड़क के कारण उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय मोड़, ग्राम भकुरा में धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और भूख हड़ताल जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूरज यादव, गलेंद्र यादव, अतुल गुप्ता, अभय तिवारी, पवन सिंह, लालू प्रसाद यादव, जितेंद्र पटेल, कामेश्वर देव, प्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीण व कार्यकर्ता शामिल थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!