Advertisement

अम्बिकापुर : निजी चिकित्सालयों में भी कोविड के मरीजों के ईलाज के लिए समुचित उपचार सुनिश्चित हो –  कलेक्टर

अम्बिकापुर : निजी चिकित्सालयों में भी कोविड के मरीजों के ईलाज के लिए समुचित उपचार सुनिश्चित हो –  कलेक्टर

कलेक्टर ने ली निजी चिकित्सालयों के संचालको की बैठक

अम्बिकापुर 6 अप्रैल 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आज निजी चिकित्सालयों के संचालको की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने निजी अस्पताल के संचालको से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ रखते हुए समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा निजी अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के उपचार हेेतु पैकेज दर निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित दर अनुसार निजी अस्पतालों में कोविड के मरीजों का उपचार गुणवतापूर्ण करें। निजी चिकित्सा संचालकों ने जिले में बढ़ते हुए कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए पीड़ित मरीज की सहायता के लिए सघन चिकित्सा ईकाई प्रारम्भ करने हेतु अपनी सहमति दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. सिसोदिया ने बताया कि आज आयोजित बैठक में होलीक्रॉस हॉस्पिटल अम्बिकापुर, जीवन ज्योति हॉस्पिटल अम्बिकापुर, के.डी. हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर अम्बिकापुर लाईफ लाईन हॉस्पिटल अम्बिकापुर तथा माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल अम्बिकापुर के स्वास्थ्य संचालको  से डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित कोविड 19 संक्रमितों के उपचार के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह सहित विभिन्न निजी अस्पताल संचालक उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57