
नक्सलियों का आतंक, 8 से 10 वाहनों को किया आग के हवाले
सुकमाः दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक कम नहीं हो रहे है। आए दिन नक्सली नुक्सान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। वहीं नक्सलियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। इससे पहले नक्सलियों ने 8 से 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
आज सुबह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने पहुंची। जानकारी के अनुसार ऐर्राबोर कोन्टा के बीच नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।
इधर सुकमा जिले के दोरनापाल इलाके में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क की रेलिंग को तोड़कर सड़क पर डाल दिया। इस घटना से इलाके में दहशत है। फिलहाल नक्सलियों की इस हरकत से सुरक्षाबल अलर्ट हो गई है।
बस्तर से पवन नाग की खास












