Advertisement

सूरजपुर:कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर *पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा* के निर्देश पर जिले की पुलिस विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को संक्रमण से बचाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सूरजपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर जिले की पुलिस विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को संक्रमण से बचाने हेतु जागरूक करने में लगी है साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत देते हुए नियमों के उल्लघंन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही भी कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने भी कई जगहों पर अपनी मौजूदगी बनाए रखा और कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे। इसी प्रकार एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी ने भी कई स्थानों पर अपनी मौजूदगी में वाहन चेकिंग करवाया। पिछले 2 दिनों में जिले के थाना-चैकी की पुलिस संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया और 576 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, वाहन में ब्लैक फिल्म लगाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 1 लाख 36 हजार 2 सौ रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने लोगों से कोरोना गाईड लाईन का पालन करने एवं दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05