Advertisement

जनता और सरकार के बीच की मजबूत कड़ी हैं हमारे कार्यकर्ता :- शिव डहरिया

तुंहरेच सुने बर आए हों जी.. :- शिव डहरिया

जनता और सरकार के बीच की मजबूत कड़ी हैं हमारे कार्यकर्ता :- शिव डहरिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर के नवीन विश्राम गृह में कांग्रेस के कार्यकर्ता से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि कार्यकर्ता आम जनों और सरकार के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिनके माध्यम से सरकार के कार्यों के इंप्लीमेंटेशन की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से होती है सरकार के निर्माण में आप कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और यही वजह है की कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने आप सबों के बीच मैं उपस्थित हुआ हूं सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है 400 यूनिट तक बिजली बिल माफ है सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर ही किसानो के कर्जा माफ कर दिए गए हैं धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था है और ₹ पचीस सौ क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इस दौरान सत्ता और संगठन से तालमेल पर भी मंत्री श्री शिव डहरिया ने कहा सबकी बातें सुनकर और प्रशासन में बैठे लोगों से समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा करके बेहतर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने सरकारी अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की बातें न सुनने नजर अंदाज करने पर कहा कि इससे पहले कार्यकर्ताओं के काम आसानी से हो जाते थे, पर छोटे-मोटे कामों के लिए भी सरकारी अधिकारी सरकार होने के बाद भी नहीं सुनते हैं नगरीय क्षेत्र में राजीव गांधी आश्रय पट्टा व कई पुराने मामलों के लंबित भुगतान नगरीय निकाय में विकास कार्यों की मांगों पर तत्परता से ध्यान देने की बात उन्होंने कही जिस पर भी मंत्री महोदय ने त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी अधिकांश कार्यकर्ताओं की राय थी कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही है और भारतीय जनता पार्टी व अन्य दूसरे दलों से जुड़े हुए लोग अपना काम निकाल ले रहे हैं जिस पर समुचित निराकरण का आश्वासन दिया, वन भूमि पट्टा वितरण वह धान खरीदी में अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी ऊपर भी मंत्री महोदय ने उपस्थित जनों को आश्वस्त किया इस सारे पहलुओं पर अधिकारियों से बात करके निराकरण कर लिया जाएगा और भविष्य में ऐसी परेशानी नहीं होगी यह सुनिश्चित किया जाएगा।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिपुजीत सिंह,सुनील सिंह छात्र संगठन के प्रतीक सिंह, सेवादल के प्रेम सागर सिंह,अशोक गुप्ता,ने भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को रखा और उन पर बात की।
उल्लेखनीय है कि बलरामपुर प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने ककना में मंत्री महोदय का आतिशी स्वागत किया, तत्पश्चात प्रभारी मंत्री सीधे बलरामपुर के पर्यटन स्थल तातापानी पहुंचे जहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर व पर्यटन स्थल का निरीक्षण भी किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजन की सतत आवश्यकता बताई ताकि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो सके।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता, अशोक सिंह “राजु” बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष रिपुजीत सिंह रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, जिला प्रवक्ता व राजपुर ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह,जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,बलरामपुर – गोविंद राम नगरपालिका अध्यक्ष,नवीन गुप्ता उपाध्यक्ष,संजीत सिंह पार्षद रिक्की गुप्ता पार्षद,आशा तिवारी पार्षद जिला कांग्रेस, प्रतीक सिंह राष्ट्रीय संयोजक एन.एस.यू.आई, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,नन्हेलाल गुप्ता,परमेश्वर गुप्ता, मुन्ना गुप्ता,मनोज दुबे,लालसाय मिंज,सुरेश सोनी,बृजेश मिश्रा,सुनील भगत, मो इकबाल,दया सागर, दिनेश यादव,सुरेश पन्ना, सघन राम,अजय,सरस्वती, सोनी व जिले भर के सैकड़ों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाबा कालीचरण मसला को लेकर रायपुर में आज धरना देंगे भाजपाई ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47