Advertisement

​​​​​​​बस्तर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: बघेल

रायपुर : ​​​​​​​बस्तर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: बघेल

मुख्यमंत्री ने किया 109 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका ’न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल’ का किया विमोचन

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सहित समूचे बस्तर के विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा बस्तर के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर जनभावनाओं के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर एक खुशहाल, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण बस्तर का निर्माण कर विकास की गंगा बहायेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान दलपत सागर के समीप समुंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 109 करोड़ रूपए लागत के कुल 29 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने 41 करोड़ 31 लाख रूपए के कुल 21 कार्यों का लोकार्पण एवं 68 करोड़ 10 लाख रूपए के कुल 8 कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्षों के विकास कार्यों पर आधारित जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका ’न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल’ का विमोचन भी किया। सभा स्थल में पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समुंद चौक में स्थित भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं बस्तर की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, निगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण जगदलपुर एवं बस्तर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालीकोंटा में आज अमृत मिशन योजनातंर्गत सिवरेज मास्टर प्लांट का लोकार्पण होने से जगदलपुर शहर की पहचान ऐतिहासिक दलपत सागर में जाने वाली शहर की गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से गंदे पानी को शुद्धीकरण के बाद इन्द्रावती नदी में छोड़ा जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि आज से कुछ साल पहले शहर के इस ऐतिहासिक दलपत सागर जल कुंभियों से लदा रहता था। लेकिन हमारी सरकार एवं नगर निगम के प्रयासों से दपलत सागर आज जलकंुभी की समस्या से मुक्त होकर एक स्वच्छ, सुन्दर एवं मनोरम तालाब बन गया है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले तीन वर्षों के दौरान समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दन्तेवाड़ा जिले के छिन्दनार में अबूझमाड़ एवं महाराष्ट्र को जोड़ने वाली पुल का लोकार्पण किया गया है।

इस अवसर पर उन्होेंने पिछले तीन वर्षों के दौरान बस्तर में किसानों के उत्थान, आवागमन की सुविधा, पर्यटन के माध्यम से रोजगार का सृजन आदि विभिन्न विकास कार्याे की भूरी-भूरी सराहना की। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बस्तर में हवाई सुविधाओं का विस्तार, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ई-लाईब्रेरी आदि की स्थापना के अलावा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं खेलकूद के लिए जरूरी मदद एवं अनुकूल परिवेश प्रदान किया जा रहा है। बस्तर एवं आदिवासियों की कला, संस्कृति, भाषा-बोली, जीवन शैली आदि को भी सहेजने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बादल संस्था मिल का पत्थर साबित होगा।

सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में हुए विकास कार्याे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना कॉल के विषम परिस्थितियों में भी विकास कार्य निर्बाध गति से जारी रहा है। जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी पिछले तीन वर्षों के दौरान बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्याे की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, आईजी पुलिस श्री सुन्दरराज पी, बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल, एसपी श्री जितेन्द्र मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सौर सुजला योजना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के एक लाखवें हितग्राही किसान सुरेन्द्र नाग को किया सम्मानित।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47