Advertisement

रायपुर : कोरोना जांच के लिए एंटीजन, ट्रूनाट और आर.टी.पी.सी.आर की सुविधा उपलब्ध।

रायपुर : कोरोना जांच के लिए एंटीजन, ट्रूनाट और आर.टी.पी.सी.आर की सुविधा उपलब्ध

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय चिकित्सालयों में

 निःशुल्क किए जा रहे है टेस्ट

सोमवार को लक्ष्य का 175 प्रतिशत् कोरोना टेस्ट किया गया

रायपुर 06 अप्रैल 2021कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए रायपुर जिले में कोरोना की जांच के साथ साथ टीकाकरण और कांटेक्ट टेसिंटे पर व्यापक्ता से जोर दिया जा रहा है। रायपुर जिलें के विभिन्न शासकीय और निजी चिकित्सालयों में एंटीजन, ट्रूनाट और आर.टी-पी.सी.आर के माध्यम से कोरोना की लगातार जांच की जा रही है। गत् 5 अप्रैल सोमवार को 7333 नागरिकों का कोरोना टेस्ट किया गया जो 4200 कोरोना लक्ष्य का 175 प्रतिशत् है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिले के 5 अपे्रल को डी.टी.सी कालीबाड़ी में 1374, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1154, निजी चिकित्सालयों में 1081, आयुर्वेदिक टेस्टिंग संेटर में 944 नागरिकों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसी तरह एम्स में 210, जिला चिकित्सालय पंडरी में 260, ई रिक्शा के माध्यम से 455, बीरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 303 लोंगो की जांच की गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना टेस्टिंग को व्यापकता से बढ़ावा दिया गया है। विकासखंडवार आंरग में 298, अभनपुर में 622, धरसीवां में 392 और तिल्दा में 237 नागरिकों का टेस्ट किया गया। जिले के सभी शासकीय चिकित्सालयों में जांच की सुविधा निः शुल्क उपलब्ध है।

जिले में कुल जांच में से 4250 एंटीजन, 603 ट्रूनाट और 2477 आर.टी.पी.सी.आर जांच की गई। यह उल्लेखनीय है कि जिलें के विकासखंडों में स्थित सामुदासिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ साथ विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, मोंबाइल युनिट अभनपुर, सिविल हास्पिटल माना, शहरी क्षे़त्रों के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और विभिन्न निजी चिकित्सालयों, ड्रिस्टीक्ट रेलवे हास्पिटल, ई.एस.आई.सी हास्प्टिल में भी कोरोना जांच की सुविधा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05