छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

साजा पुलिस ने चोरी गये 150 नग पीबीसी पाईप सहित दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

साजा पुलिस ने चोरी गये 150 नग पीबीसी पाईप सहित दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

बेमेतरा – प्रार्थी नवीन अग्रवाल उम्र 34 साल साकिन बलदेव बाग वार्ड नं 16 महाराष्ट्र मंदिर के पास राजनांदगांव निवासी ने 4 सितंबर को थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ठेकेदारी काम करता हैं, 29 अगस्त को करीबन 11 बजे से 2.30 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर ने नल जल योजना के तहत निषाद भवन ग्राम बगलेडी में रखे 513 नग पीबीसी पाईप में से 150 नग पाईप जिसकी मुल्य करीबन 2.50 लाख रूपये को चोरी कर ले गया हैं की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध सदर धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के द्वारा थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव एवं थाना स्टाफ को आरोपी का पता तलास कर कार्यवाही करने विवेचना में लगाया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान अज्ञात अरोपी एवं चोरी गई पाईप की पता तलाश कर आरोपी महेंद्र साहू पिता पंचराम साहू उम्र 33 साल, जलेश साहू पिता चोवाराम साहू उम्र 34 साल दोनों साकिनान मानिकचौरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपीयों के कब्जे चोरी गये 150 नग पीबीसी पाईप कीमती करीबन 2.50 लाख रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपी महेंद्र साहू पिता पंचराम साहू उम्र 33 साल, जलेश साहू पिता चोवाराम साहू उम्र 34 साल दोनों साकिनान मानिकचौरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को 4 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर 5 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर न्यायलय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर शर्मा, आरक्षक सौरभ सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!