Advertisement

उर्वरक विक्रय में मिली अनियमितता,दुकानें हुई सील

बलौदाबाजार : उर्वरक विक्रय में मिली अनियमितता,दुकानें हुई सील

बलौदाबाजार,9 फरवरी 2022 कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी किसानों को उर्वरकों की   उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं दुकानों के लगातार शिकायतों के चलते कृषि विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इस तारतम्य उर्वरक निरीक्षक कसडोल द्वारा ग्राम बया के विकास ट्रेसर्स छापेमारी कर यूरिया क्रय कर ले जा रहे किसानों से पूछताछ किए जाने के पश्चात् किसानों द्वारा यूरिया 600 रूपये प्रति बोरी के दर से बिना बिल खरीदी किया जाना पाया गया। जिस पर उर्वरक निरीक्षक द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त उर्वरक गोदाम सील कर 14 दिनों के लिए उर्वरक बचने पर प्रतिबंधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोष जनक जवाब प्राप्त नही होने पर लायसेंस  निलबंन करने की कार्रवाई की जावेगी। इसी प्रकार विकासखण्ड सिमगा द्वारा ग्राम हिरमी के वर्मा कृषि केन्द्र में छापेमारी की की गयी। उक्त विक्रय केन्द्र में भारी अनियमितता पायी गई। विक्रय केन्द्र में उर्वरक स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं था। कृषकों का बिल भी नहीं दिया जा रहा था तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी उचित संधारण नहीं किया गया था। जिस पर उर्वरक निरीक्षक द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए 21 दिनों के उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित  कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार श्याम ट्रेडर्स, हिरमी का भी औचक निरीक्षण किए जाने पर अनियमितता पायी गई है। जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप संचालक कृषि सत राम पैकरा द्वारा जिले के समस्त उर्वरक निरीक्षकों को नियमित भ्रमण कर उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करते पाये जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।जिन-जिन निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उर्वरक उपलब्ध है उन केन्द्रों के निगरानी हेतु विभागीय मैदानी अनलों की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही किसानों से अपील की जाती है कि उर्वरक निर्धारित मूल्य में क्रय कर रसीद प्राप्त करें एवं विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करने पर तत्काल संबंधित विकासखण्ड को उर्वरक निरीक्षक / वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में विस्तृत विवरण के साथ लिखित शिकायत प्रस्तुत कर सकते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

जिले में आयोजित होगी दूसरी बार पीएससी की परीक्षा,8 परीक्षा केंद्रों में 2558 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा।

सुकन्या समृद्धि योजना हेतु विशेष शिविर

कौशल विकास हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ

अरपा महोत्सव : नदियों के उद्गम स्थलों पर किया गया श्रमदान।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05