छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

Veer Bal Diwas 2025: सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर गुरुद्वारे में की अरदास, साहिबज़ादों के बलिदान को किया नमन

वीर बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर गुरुद्वारे में टेका मत्था

रायपुर।वीर बाल दिवस’ के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धापूर्वक अरदास की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबज़ादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, वह न केवल सिख समाज बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए साहस, त्याग और अडिग आस्था का शाश्वत प्रतीक है।

सीएम साय ने कहा कि साहिबज़ादों की अमर शहादत हमें अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहने और जीवन में सत्य के मार्ग पर अटल रहने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए भी प्रार्थना की।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!