Advertisement

विश्रामपुर : जिला केमिस्ट संघ के सदस्य शासन के निर्देशों का पालन करें ।

जिला केमिस्ट संघ के सदस्य शासन के निर्देशों का पालन करें
जिला प्रशासन से 45 वर्ष से कम उम्र के केमिस्टों एवं दुकानदारों को वैक्सीन टीकाकरण की मांग


प्रदेश खबर – जिला सूरजपुर औषधि विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने जिले के समस्त केमिस्ट एवं औषधि विक्रेताओं से अपील की है कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के लिए जारी समस्त आदेशों को अक्षर से पालन करें साथ ही बिना मास्क लगाएं अपने दुकानों से दवा वितरण का कार्य न करें । स्थानीय अग्रवाल मेडिकल स्टोर के संचालक एवं जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने जारी अपील में उल्लेख किया है कि जिले के समस्त केमिस्ट साथियों से अनुरोध किया है कि कोविड-19 का जिले में धनात्मक वृद्धि हो रही है जिस पर नियंत्रण पाने के लिए औषधि विक्रेता संघ के सदस्यों जिला प्रशासन के उठाए गए कदमों पर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, तभी इस महामारी पर नियंत्रण पा सकेंगे इन्होंने अपने केमिस्ट साथियों से अपील की है कि कोरोना बीमारी एक महामारी के रूप में एक विकराल रूप धारण कर रही है। सूरजपुर जिला औषधि परिवार के सभी सदस्य एक योद्धा की भांति अपनी- अपनी सेवाएं अपने -अपने नियत समय से देते आ रहे हैं संघ का अपने सभी सदस्यों से निवेदन करता है कि मास्क लगाकर ही दवाइयों का वितरण करें । ग्राहक एवं पेशेंट को भी मास्क लगाने के लिए बोले,बगैर मास्क के पेशेंट को दवाई न दें,सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें ,सोशल डिस्टेंस का पूरा-पूरा पालन कर, मेडिकल स्टोर के कर्मचारी कोरोना फाइटर के रूप में सक्रिय कार्य कर रहे हैं इन्हें भी ख्याल रखें, शासन के दिशा निर्देशानुसार जो केमिस्ट 45 प्लस के हो वे तत्काल
वैक्सीनेशन टीका करवा लें, नए केमिस्ट 45 से कम आयु वाले और दुकान के कर्मचारियों को भी बहुत जल्दी ही शासन के निर्देशानुसार योजना अनुसार वैक्सीनेशन होगा क्योंकि अभी की स्थिति के रूप में सभी केमिस्ट और शॉप में कार्यरत कर्मचारी को वैक्सीनेशन जरूरी है
संघ अपने सभी केमिस्ट साथियों से अनुरोध करता है कि अपना कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण है.बहुत केयरफुल दवाइयों का वितरण ही करे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

*केमिस्ट एवं दवाई दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को टीकाकरण कराएं- अध्यक्ष*

औषधि विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने जिला कलेक्टर सूरजपुर को पत्र लिखकर ध्यान दिलाया है कि मेडिकल दुकान के कर्मचारियों एवं 45 वर्ष से कम उम्र के दुकानदार जो मार्च 2020 से करोना महामारी में रात दिन एक कर लोगों की सेवा में सेवाएं दे रहे हैं जान जोखिम में डालकर एक फाइटर की तरह इस मुश्किल घड़ी में शासन के बताए हुए समस्त नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्हें तत्काल वैक्सिंग टीकाकरण कराया जाए ताकि वह स्वस्थ रहें और अपने परिवार के लिए सहारा बन सके । शासन को चाहिए कि मानवीयता आधार पर उन्हें भी वैक्सीन टीकाकरण जल्द से जल्द कराया जाय तो दुकानदारों एवं कर्मचारियों के परिवार हित में होगा

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05