Advertisement

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में डिजिटल क्लास रूम, लायब्रेरी एवं प्रयोगशाला कक्षाओं का किया अवलोकन

रायपुर : केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में डिजिटल क्लास रूम, लायब्रेरी एवं प्रयोगशाला कक्षाओं का किया अवलोकन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव रघुराज माधव राजेंद्रन ने आज कोरबा शहर के पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्थित डिजिटल क्लास रूम, भौतिकी, रसायन लैब, जीव विज्ञान लैब एवं पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने रसायन लैब में जाकर विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे प्रेक्टिकल को भी देखा। राजेन्द्रन ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त सचिव ने लायब्रेरी में जाकर विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए रखे गये पुस्तकों का भी अवलोकन किया। उन्होंने लायब्रेरी में सभी प्रकार के ज्ञानवर्धक पुस्तकों को रखने का भी सुझाव दिया। 
संयुक्त सचिव राजेन्द्रन ने कक्षा ग्यारहवीं के छात्र जयेश राठौर द्वारा बनाये गये टेबल क्लाथ ड्राईंग मशीन मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सिमरन कांत को अच्छी हैंडराईटिंग के लिए शाबाशी दी। कक्षा ग्यारहवीं की ही छात्रा विधि अग्रवाल ने संयुक्त सचिव को बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से सरकार द्वारा निःशुल्क शिक्षा सुविधा प्रदान की जा रही है। 
इस दौरान जिला कलेक्टर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने प्रदेश के पहले वेट रिलिंग इकाई में महिलाओं द्वारा किये जा रहे कोसा धागाकरण के काम का किया अवलोकन।

केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने किया प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47