Advertisement

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अम्बिकापुर ने डिगमा आदिवासी जमीन फर्जीवाड़े केस में एसपी एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर भू माफियाओं पर धारा 302 एवं एट्रोसिटी एक्ट तहत कार्यवाही की मांग की ।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अम्बिकापुर ने डिगमा आदिवासी जमीन फर्जीवाड़े केस में एसपी एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर भू माफियाओं पर धारा 302 एवं एट्रोसिटी एक्ट तहत कार्यवाही की मांग की ।

अम्बिकापुर शहर से लगे ग्राम डिगमा थाना गांधीनगर में भू माफियाओं द्वारा षडयंत्र पूर्वक माखन आत्मज लाली की 35 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराए जाने एवं भूस्वामी को जहर देकर मार देने के केस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अम्बिकापुर ने कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर धारा 302 एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही करने की मांग की |
बतौली मामले की हो जांच,विद्यार्थियों को बहकाने वालो पर हो सख्त कार्यवाही, विद्यार्थियों का साल नही होने देंगे बर्बाद – आदित्येश्वर शरण सिंहदेव
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम डिगमा थाना गांधीनगर में भू माफियाओं द्वारा माखन नामक व्यक्ति की 35 डिसमिल जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई एवं 1 रुपए भी भूस्वामी को नहीं दिया गया । जब भूस्वामी ने इसकी शिकायत थाने में की तो उसे शराब में जहर मिलाकर मार दिया गया। जिस पर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर 120 बी, 420, 467, 471 के तहत कार्यवाही की है परंतु भूस्वामी की मौत हो जाने पर भी और भूस्वामी के आदिवासी समाज के होने पर भी धारा 302 एवं एट्रोसिटी एक्ट नहीं लगाया गया है। जिस की मांग को लेकर अंबिकापुर नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिर्की के नेतृत्व में भाजपा जनजाति मोर्चा ने कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर धारा 302 एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की ।
कोल सैम्पलिंग रूम में हुए चोरी का खुलासा
मंडल अध्यक्ष अंकित तिर्की ने कहां की उक्त आरोपी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं एवं बड़े कांग्रेसी नेताओं से उनका संपर्क है जिससे इसमें कांग्रेसी नेताओं की भी संलिप्तता हो सकती है आगे उन्होंने कहा की राजस्व विभाग के अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध दिखाई देती है बिना भूस्वामी की सहमति के किन आधार पर भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई और बिना उसकी जानकारी के कागज कैसे तैयार कर दिए गए उन्होंने पटवारी,आर आई, तहसीलदार एवं उप पंजीयक के भी मामले में संलिप्तता होने की संभावना जताई है और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो ताकि भू माफियाओं के लिए एक सबक बने और आदिवासियों की जमीन एवं जीवन सुरक्षित रह सके।
उन्होंने शहर में आदिवासियों की जमीन पर लगातार भू माफियाओं के द्वारा हो रहे अतिक्रमण पर भी चिंता जाहिर की।
Ambikapur News : जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण 27 फरवरी को………

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी भरत सिंह सिसोदिया,आलोक दुबे ,भाजपा महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह भाजपा जनजाति मोर्चा धनाराम नागेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, संजीव वर्मा, सर्वेश तिवारी, रज्जू राम, दीपक सिंह,कृष्णा ,दीपक यादव, संजय मिंज, रायत राम पावले, दिलेश्वर पैकरा, राजा चावर, शीतल समाट धीरज सिंह, रोहित, विकास भगत आदि उपस्थित रहे।

Ambikapur News : पांच विकासखंडों को गोपनीय सामग्री वितरित……….

Ambikapur News : बेतरतीब कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना वसूलने के साथ ही लोगों को करें जागरूक- कलेक्टर…….

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57