Advertisement

सुरजपुर : 2 दिनों से बीएसएनल सेवा पूरी तरह से ठप। ऑनलाइन क्लास लेने वाले छात्र एवं सरगुजा संभाग के हजारों उपभोक्ता परेशान।

2 दिनों से बीएसएनल सेवा पूरी तरह से ठप। ऑनलाइन क्लास लेने वाले छात्र एवं सरगुजा संभाग के हजारों उपभोक्ता परेशान
प्रदेश खबर – सुरगुजा संभाग में 2 दिनों से बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तरह ठप है। अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही से हजारों उपभोक्ता एवं नियमित ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परंतु कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी आराम फरमा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कल 8 अप्रैल से पूरी तरह से ठप है। बीएसएनल का वाईफाई लेकर अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास दिलाने की उम्मीद लगाए बैठे पालक बीएसएनल की लापरवाही के कारण वाईफाई कनेक्शन लेकर खुद को ठगा महसूस कर रहे है।इस संबंध में बताया जाता है कि बीएसएनल का रूट अंबिकापुर बारीयो, जशपुर, मनेंद्रगढ़ ,राजपुर जगह-जगह सड़क खुदाई एवं मरम्मत कार्य के कारण कट पीट गया है जिसके कारण कल से ही बी एस एन एल की सेवाएं पूरी तरह से ठप है। वाईफाई मोबाइल का नेटवर्क 2 दिनों से न रहने से खासकर विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है यदि यही हाल रहा तो बीएसएनल का कनेक्शन विच्छेद करवाने के लिए उपभोक्ता बाध्य हो जाएंगे । वाईफाई देते समय तो विभाग के अधिकारी कर्मचारी ऐसे लुभावने वादे कर रहे थे कि मानो नेटवर्किंग की सभी कंपनियों को पीछे पछाड़ देंगे परंतु हो रहा है उल्टा ।जो उपभोक्ता कनेक्शन लिए हैं यदि बीएसएनल का यही हाल रहा तो बहुत जल्द नेटवर्किंग की अन्य कंपनियों का दामन थामने में देर नहीं लगाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57