Advertisement

सेमीनार ऑन लाइफ स्टाइल का आयोजन

सेमीनार ऑन लाइफ स्टाइल का आयोजन

तनावमुक्त जीवन शैली अपनाकर शतायु बने- सीएमएस डा टीकास
पुरुष भी रखे महिलाओं का ख्याल- जीएम सक्सेना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर-सेमीनार मे डिजिटल एक्सरे,तनाव मुक्त जीवन शैली पुस्तिका का विमोचन किया गया। जीवन सबसे महत्वपूर्ण है आप सब शतायु हो इसके लिए अपने व्यस्ततम जीवन मे स्वस्थ्य के लिए सही जीने की आदत डालें । आप सब का जीवन शतायु हो अर्थात 100 वर्ष का स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है ।
उक्त उदगार एसईसीएल बिश्रामपुर केंद्रीय चिकित्सालय में आयोजित सेमिनार ऑन लाईफ स्टाइल नाम से अयोजित सेमिनार के मुख्य अतिथि एसईसीएल कंपनी के प्रमुख चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर मधुकर टीकस ने कहीं
इन्होंने समाज व में देश में बढ़ती हार्ड अटैक ,मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर सड़क दुर्घटना पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में प्रतिवर्ष 12 से 14 लाख हार्ड अटैक 10 से 8 लाख कैंसर 6 से 8 लाख सड़क दुर्घटना एवं संक्रमण से लोगों की मृत्यु हो रही है। हम सब गुटका पान व्यसन सामग्री कैंसर के रूप में बाजार से खरीद कर लाते हैं। जिससे दूर रहना चाहिए उन्होंने कहा की विभिन्न बीमारियों का सरलता से सरल सुविधा और इलाज है आप सब जीवन जीने का तरीका बदलाव लाए
महिलाओं का ख्याल रखें पुरुष नारी स्वास्थ्य अभियान चलाएं –जीएम एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने उपस्थित श्रमिक नेताओं चिकित्सालय के स्टाफ पुरुष वर्ग से आग्रह किया कि आपका ख्याल घर में महिलाएं रखती हैं तो आप का भी दायित्व बनता है कि महिलाओं का भी खयाल रखें। महाप्रबंधक श्री सक्सेना ने चिकित्सालय स्टॉप से अनुरोध किया कि आप माह में समीपस्थ ग्रामों में जाकर महिला स्वास्थ्य शिविर लगाएं और उन्हें विभिन्न बीमारियों की जानकारी दें इलाज का सरल सुलभ नियम भी बताएं।इस अवसर पर सीएमओ डॉ एस प्रमाणिक और चिकित्साल्य स्टाप को चिकिस्लाय की अच्छी व्यवस्था के लिए चीफ ऑफ मेडिकल सर्विसेज डाक्टर मधुकर टिकस ने बधाई दी संचालन नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर विवेकानंद सिंह आभार प्रदर्शन डॉक्टर अब्दुल कलाम ने किया इस अवसर पर चिकित्सालय की स्टाफ नर्सेज ने स्वागत अभिवादन गीत के बीच अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर डॉ निरंजन डॉक्टर श्रीतालाल रीता लाल भवदीप सिंह सोढी, डॉक्टर प्रधान सहित श्रमिक नेताओं में परमजीत सिंह,देवेंद्र सोढी,हीरालाल, राजेश सिंह प्रभात सिंहा प्रिंस ,प्रेमचंद सिंह ,अरविंद सिंह उपस्थित थे
प्रमुख चिकित्सा सेवाएं को पत्र लिखकर एचएमएस ने केंद्रीय अस्पताल की मूल समस्याओं का निराकरण करने की मांग की
इस संबंध में श्रमिक संगठन एचएमएस की क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य परमजीत सिंह ने प्रमुख चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर मधुकर को पत्र लिखकर चिकित्सालय में ड्रेसर, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसिन चिकित्सक की पदस्थापना आपातकालीन कक्ष में सुधार महिला वार्ड आया, चिकित्सालय में ईसीजी के पद पर कुमारी इंदु कुमार की नियुक्ति ,अस्थि रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना की मांग की। जिस बार डॉ मधुकर ने आश्वासन दिया कि एसईसीएल कंपनी में किसी अन्य कंपनी से स्थानांतरित होकर चिकित्सक आते है तो उन्हें 10 दिन के अंदर उसे विश्रामपुर स्थानांतरित किया जाएगा ।सोनोग्राफी की मांग पर डॉ मधुकर ने कहा कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपए खर्च कर सकते हैं तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बात करके सप्ताह में एक बार रेडियोलॉजिस्ट मांग कर सोनोग्राफी की व्यवस्था कराएंगे।
डिजिटल एक्सरे मशीन का लोकार्पण
एसईसीएल कंपनी के प्रमुख चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर मधुकर टिकास ने केंद्रीय चिकित्सालय में खटारा एक्सरे मशीन से निजात दिलाने के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन 500एम के का लोकअर्पित किया साथ ही तनाव मुक्त जीवन शैली एवं आप स्वस्थ कैसे रहे पुस्तक का विमोचन किया।

एक ही रात तीन दुकानों का ताला तोड़ने वाले सभी आरोपी जेल दाखिल।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57