छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोविड की तीसरी लहर में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन और पूरी सावधानी बरतते हुए गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे हो एन.एच.ए.आई के कार्य – कलेक्टर

बिलासपुर : कोविड की तीसरी लहर में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन और पूरी सावधानी बरतते हुए गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे हो एन.एच.ए.आई के कार्य – कलेक्टर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

निर्माणाधीन महत्वपूर्ण कार्यो का कलेक्टर ने लिया जायजा

कार्य में गति लाने के दिए निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बिलासपुर 08 जनवरी 2022 । कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यो का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। लगातार निरीक्षण के चलते वर्षो से लंबित प्रोजेक्ट तिफरा फ्लाई ओवर अब लगभग पूर्णता की ओर है। इसी तर्ज पर कलेक्टर  अन्य निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने एन.एच.ए.आई. के निर्माणाधीन कार्यो का जायजा लेकर कार्य को कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए और पूरी सावधानी बरतते हुए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने कहा।
     कलेक्टर डाॅ. मित्तर ने आज एन.एच.ए.आई. के दो महत्वपूर्ण कार्य रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर और बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण किया । एन.एच.ए.आई. के कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर ने विगत 06 माह पूर्व भी किया था। वे लगातार इन कार्यो की मानिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर 800 मीटर लंबा है। एन.एच.ए.आई. के मौजूद अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जानकारी विस्तार से दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस कार्य को फरवरी माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।
 बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण- कलेक्टर ने बिलासपुर से पथरापाली सड़क, लंबाई 56 कि.मी. का भ्रमण 24 कि.मी. कोनी तक कर निर्माण कार्य का लिया जायजा। निर्माण कार्यो पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया लेकिन कुछ जगहों पर निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए तेजी लाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस सड़क के कार्य में 2 फ्लाईओवर और एक ब्रिज के 3 स्पैन के कार्यो में गति लाने कहा। सड़क निर्माण का कार्य मार्च माह के अंत पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
      निरीक्षण के दौरान  एन.एच.ए.आई. के अधिकारी, बिल्हा एसडीएम अमित गुप्ता, तखतपुर एसडीएम महेश शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं बिहान की महिलाएं

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!