Advertisement

जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा ने बड़ेबंजोड़ा, कुल्हाडगांव एवं फरसगांव का किया निरीक्षण।

breaking news

कोण्डागांव : जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा ने बड़ेबंजोड़ा, कुल्हाडगांव एवं फरसगांव का किया निरीक्षण

गोठानों को मल्टी एक्टिविटी केंद्र के रूप में विकसित करने हुई चर्चा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोण्डागांव,रविवार को कोण्डागांव जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा के द्वारा कोण्डागांव एवं फरसगांव विकासखंडोंबीके अंतर्गत संचालित गोठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बड़ेबंजोड़ा, कुल्हाड़गांव एवं फरसगांव के गोठानों का निरीक्ष। किया। इस दौरान होने गोठानों में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा करते हुए गोठानों में अधिक से अधिक गतिविधियां संचालित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को बताया कि कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर अब सभी आश्रम छात्रावासों एवं अन्य संस्थाओं में खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति को गोठानों के माध्यम से की जाएगी इसके लिए सभी गोठानों में आचार पापड़ एवं अन्य सामग्रियां गोठानों के माध्यम से ही भेजी जानी है इसे हेतु गोठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित कर इन्हें स्वावलम्बी बनाना हो राज्य सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए सभी को मिल कर मेहनत करनी होगी।
सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 4 मार्च को।
इस अवसर पर उन्होंने सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत मनरेगा द्वारा बनियागांव एवं पोलंग में किये जा रहे नरवा के विकास एवं तालाब निर्माण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने रोजगार सहायकों को अधिक से अधिक लोगों को रोजगार हेतु प्रेरित करने एवं मानव दिवसों की संख्या बढ़ाने को तथा तकनीकी सहायकों को नवीन कार्यों के सृजन एवं अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने नरवा विस्तार एवं संरक्षण के कार्यों को तेजी से करते हुए वर्षा ऋतु के आरंभ होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोण्डागांव सीईओ भूपेंद्र जोशी, जनपद पंचायत सीईओ सीमा ठाकुर, एपीओ मनरेगा त्रिलोकी अवस्थी सहित समूह की महिलाएं एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए स्वीकृत।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05