Advertisement

ड्रीम प्लान के साथ चौपाल पर रथ के साथ पहुंच रही है जिला पंचायत सदस्य मौके पर ही करती है समस्याओं का निदान

ड्रीम प्लान के साथ चौपाल पर रथ के साथ पहुंच रही है जिला पंचायत सदस्य मौके पर ही करती है समस्याओं का निदान

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर – क्षेत्र में चौपाल लगा कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को दूर करने में जुटी महिला जिला पंचायत सदस्य।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा अपने ड्रीम प्लान के तहत अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में चलाए जा रहे चौपाल कार्यक्रम का आज दूसरा दिन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेतरा में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया कर लोगो की समस्याएं सुनी और दूर करने का विश्वास दिलाया। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के समस्त ग्राम पंचायतों में क्रमशः किया जाना है जिसका प्रथम शुभारंभ कार्यक्रम क्षेत्र के अंतिम ग्राम पंचायत आमगांव , दूसरी कड़ी में क्षेत्र के क्षेत्र के दूसरे सिरे के अंतिम ग्राम पंचायत गेतरा में आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न प्रकार के धरातल की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें अधिकतम समस्याओं का समाधान मौका पर ही किया गया एवं शेष समस्या का समाधान हेतु जिला कार्यालय में संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित कराकर समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया गाय। चौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र के मैदानी कर्मचारी जैसे पटवारी, ग्राम सेवक कृषि अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन उपस्थित रहते हैं ।जिससे बहुत सारी जमीनी समस्याएं वहीं पर दूर की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी राजवाडे के द्वारा ग्रामीणों को सूचना का अनोखा तरीका तैयार किया गया है। जिस ग्राम पंचायत में चौपाल कार्यक्रम की तिथि तय होती है उससे एक दिन पूर्व संध्या को इनका चौपाल से संबंधित सजा हुआ रथ ग्राम पंचायत में पहुंचती है। जिसमें लाउडस्पीकर एवं गीत के माध्यम से ग्राम के सभी मोहल्लों में जाकर लोगों में सूचना दी जा रही है इस तरह का आयोजन से क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है और ग्रामीण जनता इस तरह की पहल से काफी खुश है लोगों में इस पहल की तारीफ भी हो रही है इस कार्यक्रम को लेकर श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का कहना है कि मैं चौपाल कार्यक्रम कराकर लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुनने का प्रयास तो कर ही रही हूं साथ ही साथ क्षेत्र के सम्मानीय जनता से भी मुलाकात एवं हालचाल जानने का भी अवसर प्राप्त हो रहा है इस कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के अलावा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गिरधारी लाल सिंह , पंच गण एवं काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वन तथा आवास मंत्री अकबर ने कहा – किसान कल्याण समिति की अधिकांश मांगें राज्य सरकार ने मानी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47