Advertisement

प्रेमी प्रेमिका का दो जोड़ा घर छोड़ा परिजन आपस में भिड़े पुलिस खोजबीन में जुटी।

प्रेमी प्रेमिका का दो जोड़ा घर छोड़ा परिजन आपस में भिड़े पुलिस खोजबीन में जुटी

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर: नगर के दो जोड़ी किशोर -किशोरी फरार हो गए है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तलाशी में जुटी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर के इतवारी बाजार की रहने वाली दो किशोरी पंचायत के ही कबाड़ी मोहल्ला के दो किशोर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जिसको लेकर किशोर किशोरी के परिवार में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। बात यहां तक पहुंची कि दोनों पक्ष विश्रामपुर पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंचे ।यहां दो किशोरियों के परिवार किशोर परिवारों के ऊपर भारी पड़ता दिख रहा था। तो वही किशोर परिवार पुलिस के पांव पकड़ पकड़ कर गिड़गिड़ा नजर आया। किशोर परिवार की महिलाओं ने पुलिस का पैर पकड़ कर इस बात के लिए गिड़गिड़ाती रही कि हुजूर इसमे हम सब का क्या कसूर है। इन युवतियों के घर में जब हमारे लड़के जा रहे थे तो इन लोगों ने कभी विरोध नहीं किया। पूरा बढ़ावा दिया जिसका नतीजा आज सबके सामने हैं। इसमें हमारा परिवार बेकसूर है। आप उचित न्याय करें। बाहरहाल पुलिस दोनों जोड़ी की तलाश में जुट गई है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नगरपंचायत बिश्रामपुर की अंतिम दुकान का बोली 12.50 लाख रु पहुंची

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57