Advertisement

जामगांव के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा

उत्तर बस्तर कांकेर : जामगांव के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा

नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जामगांव के साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खुब सराहा। छायाचित्र प्रदर्शनी में मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट, आदिवासी हित सबसे आगे पाकेट बुक का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाइयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसकी सराहना ग्रामीणों द्वारा की गई। प्रदर्शनी को कार्तिक राम, मनोज कुमार, करण सिंह, विश्वास मंडावी, यादव राम, रोमन सिंह मरकाम, दिलीप निषाद, सूरज कोड़ोपी, प्रवीण भास्कर, प्रेमलाल, वीरेन सिंह मंडावी, धर्मेंद्र कुंजाम, रामेश्वर कुंजाम, प्रेमलाल नेताम, रामप्रसाद मरकाम, परमेश कुमार निर्मलकर, विनोद, जागेश्वर राठौर और सुरेश नेताम ने अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर आर.एन. वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57