Advertisement

छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

दन्तेवाड़ा : छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

एलईडी स्क्रीन में उभरी सरकार की योजनाएं

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई सात दिवसीय प्रदर्शनी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले के दंतेश्वरी मंदिर परिसर मेनका डोबरा मैदान में आयोजित जनसंपर्क विभाग के द्वारा राज्य शासन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा के द्वारा लाल फिता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया साथ ही आये हुए कलाकारों द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में लोक गीत नृत्य के प्रदर्शन का आयोजन का लुत्फ लिया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर, वनोपज संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, श्री धनवंतरी, बिजली बिल हाफ, गोबर खरीदी केन्द्र आदि योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च 2022 तक किया जायेगा जिसमें शासन की योजनाओं को छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले के विपरीत परिस्थितियों में भी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने शासन-प्रशासन द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए पूरा कर रही है। विगत तीन वर्षाे में भी अतिसंवेदनशील क्षेत्र में शासन की योजनाओं को पहुंचाने में शासन प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिससे जिले का विकास तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार यशोदा केतारप, नायब तहसीलदार खुंटे एवं पत्रकार गण मौजूद रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा समाज वादी पार्टी के कई जनसभा को संबोधित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57