Advertisement

कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री राहूल देव प्रभारी अधिकारी नियुक्त

*कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री राहूल देव प्रभारी अधिकारी नियुक्त*

_*सूरजपुर/10 अप्रैल 2021/*_ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए श्री राहुल देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सौपे गये दायित्यों का निर्वहन करने के लिए अधिकारियों को नोडल एव सहायक नोडल नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं जिसमें होम आइसोलेशन के लिए, श्री शिव कुमार बनर्जी संयुक्त कलेक्टर को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी सर्व मुख्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर, सर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत सूरजपुर को नियुक्त किया गया है। कोरोना कोविड 19 जाॅच के लिए नोडल अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी सर्व खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सर्व खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह कण्टेनमेंट जोन के लिए नोडल अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी सर्व इन्सीडेंन्ट कमाण्डर, टीकाकरण के नोडल अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र शर्मा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं सहायक नोडल अधिकारी सर्व तहसीलदार, सर्व खण्ड चिकित्सा अधिकारी, कोविड 19 सुरक्षा संबंधी व्यवहार का समुचित पालन हेतु नोडल अधिकारी श्री वहीदुरर्रहमान शाह डिप्टी कलेक्टरएवं सहायक नोडल अधिकारी श्री संजीव तिवारी परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण को नियुक्त किया गया है। कोविड 19 से मृत्यु होने पर शव का अंतिम संस्कार हेतु नोडल अधिकारी श्री वहीदुरर्रहमान शाह डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी सर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी एव सर्व तहसीलदार, कोविड 19 केयर सेंटर हेतु नोडल अधिकारी श्री के0 विश्वनाथ रेड्डी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, काॅन्टेक्ट टेªसिंग के लिए नोडल अधिकारी श्री चन्द्रवेश सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं सहायक नोडल अधिकारी सर्व परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोविड 19 कंट्रोल रुम हेतु नोडल अधिकारी श्री शशिकांत सिंह जिला मिशन समन्वयन, सर्व शिक्षा अभियान सूरजपुर को नियुक्त किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57