Advertisement

ओड़गी निवासी महेश्वरी के लिए सक्षम योजना बनी सहारा पति के मृत्यु के बाद नही था आय का साधन।

सूरजपुर : ओड़गी निवासी महेश्वरी के लिए सक्षम योजना बनी सहारा पति के मृत्यु के बाद नही था आय का साधन

जिला प्रशासन ने घर पहुंचकर जानी समस्या और दिया योजना का लाभ

महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना से जिले के कई घरों में नई रोशनी आई है, वहीं महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने पति के रूप में जीवन की आशा भी छोड़ दी थी, उनके लिए सक्षम योजना एक वरदान साबित हो रही है, जिसका जीवित उदाहरण पेश करती ओड़गी विकासखण्ड की महेश्वरी आज सक्षम योजना का लाभ पाकर अपने घरेलू जीवन को सुख और संतोष से व्यतीत कर रही है।

मैनपाट महोत्सव और भव्य व आकर्षक होगा: खाद्य मंत्री भगत ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महेश्वरी बताती है कि परिवार में माता जी, 3 बच्चे संतोष उम्र 22 वर्ष, जसवंत सिंह 18 वर्ष, आशिष 16 वर्ष रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। किराना दुकान व खेती से घर खर्च चलता है। पति 28 मई 2021 को कुंआ खोदाई का काम कर रहे थे उसी समय अचानक मिट्टी गिरने से दबकर मृत्यु हो गई। उसके बाद जिला प्रशासन की टीम कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसपी श्रीमती भावना गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिसोदिया, परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मुलाकात करने आए थे। उन्होंने मेरी समस्या को जाना और कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सक्षम योजना की जानकारी दी गई। जिसके पश्चात् आवेदन किया गया एवं तीसरे ही दिन स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए एक लाख का लोन प्राप्त हुआ जिसके पश्चात् किराना दुकान खोला गया। जिससे खर्च चलता है। थोड़ी खेती भी है। एक दिन में 700 से 1000 रुपये तक की बिक्री हो जाती है। जिससे प्रति माह में 5000 से 7000 तक की आमदनी हो जाती है।

यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी

महेश्वरी ने बताया की पति की मृत्यु हो जाने के बाद बहुत चिन्ता थी की घर परिवार कैसे चलेगा, बच्चे की पढ़ाई कैसे होगी परंतु जिला प्रशासन के सहयोग एवं सक्षम योजना के लाभ से दुकान संचालन बहुत अच्छा हो रहा है। सामान सूरजपुर से खरीद कर लाते है। वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है परिवार में सभी खुश हैं।

संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है : मुख्यमंत्री बघेल

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47