Advertisement

सूरजपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील

सूरजपुर/10 अप्रैल 2021/कोरोना संक्रमण के निरंतर वृद्धि को देखते हुए कोराना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण प्रदेश एवं जिले में तीव्र गति से बढ़ रहा है इसलिए सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होनें स्वयं, परिवार एवं समाज की सुरक्षा के लिए सभी 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं पात्र नागरिकों को कोविड का टीका अवश्य लगवाने कहा है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने से डरने की कतई आवश्यकता नहीं है, टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मैनें कोविड का टीका लगवाया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन करने जिले वासियों से अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाईडलाईन को अवश्य पालन करे तथा अति आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना न भूलें, लापरवाही न बरतें। स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें। निश्चित ही कोरोना के महामारी से विजय पायेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57