Advertisement

ग्राम पंचायत के सभी कार्यों को सुचारू रूप से संपादित कर रही है मेट दामिनी भास्कर

उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम पंचायत के सभी कार्यों को सुचारू रूप से संपादित कर रही है मेट दामिनी भास्कर


जिला मुख्यालय कांकेर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तारसगांव के मनरेगा मेट श्रीमती दामिनी भास्कर अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है। उनके द्वारा ग्राम पंचायत मेंं संचालित मनरेगा के सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। मजदूरों के द्वारा कार्य की मांग को संकलित कर रोजगार सहायक को देना, कार्यों का आबंटन, मस्टररोल में हाजरी भरना एवं मजदूरों द्वारा खोदे गये गोदी की निर्धारित माप अनुसार माप लेने जैसे कार्यों को वह कुशलतापूर्वक संपादित कर रही है। कार्य स्थल में छाया, पानी एवं दवाईयों की व्यवस्था जैसे सुविधाएं भी सुनिश्चित करवाती है।

विधानसभा में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जनपद पंचायत चारामा के अंतर्गत महानदी किनारे बसे ग्राम पंचायत तारसगांव में मनरेगा कार्य करने वाले परिवारों की संख्या 314 है। इस ग्राम पंचायत में श्रीमती दामिनी भास्कर विगत 08 वर्षो से मेट के रूप में कार्य कर रही है, इससे पूर्व वह महात्मागांधी नरेगा अंतर्गत मजदूर के रूप में कार्य कर रही थी। उनके कार्य कुशलता एवं शैक्षिणक योग्यता को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें मेट के लिए चयन किया गया तथा जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों द्वारा उन्हें मेट के कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। शुरूआती दिनों में उन्हें कई तरह की समस्याओं से जुझना पड़ा, गोदी का माप लेने एवं मजदूरों को मनरेगा के निर्देशों को समझाने में कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह इन समस्याओ से घबराई नहीं और उसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया, अब वह कार्यों में दक्ष हो चुकी है तथा अपने सभी कार्यों को सुचारू रूप से सम्पादित कर रही है। ग्राम पंचायत में मनरेगा अंतर्गत होने वाले कार्य जैसे, समतलीकरण, डबरी, तालाब निर्माण, गुणवत्ता युक्त अधोसंरचना निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मनरेगा के कार्यों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसलिए कार्यो की मांग करते समय अधिक से अधिक महिलाओं का मांग पत्र प्राथमिकता से लेती है तथा उन्हें कार्यो में नियोजित भी करती है। यदि किसी मजदूर के बैंक खाता में भुगतान संबंधी समस्या होती है, तो वह उनके समस्याओ का निराकरण हेतु उचित मार्गदर्शन भी करती है। महिला मेट होने से गांव की महिलाए कार्य के प्रति अधिक जागरूक हुई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी में महिलाएं निकालेंगी साइकिल रैली।

श्रीमती दामिनी भास्कर ने बताया कि कार्य स्थल पर वह गुड-गर्वनेंस एक्टिविटी के तहत् जॉब कार्ड अद्यतन एण्ट्री, नागरिक सूचना पटल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा ग्राम पंचायत में वर्क फाईल का निर्माण एवं सात रजिस्टर संधारण में भी रोजगार सहायक को सहयोग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें बहुत खुशी होती है।

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47