Advertisement

मुस्कान बयां कर रही नन्हा रुद्रांश है अब पूरी तरह सेहतमंद

धमतरी : मुस्कान बयां कर रही नन्हा रुद्रांश है अब पूरी तरह सेहतमंद

खुशियां लौटाई चिरायु टीम ने
दिल का ऑपरेशन कर दिलों को जीत लिया

मुस्कुराता, खिलखिलाता मासूम चेहरा किसे नहीं भाता??? और मां बाप के लिए तो बच्चे की मुस्कान, उसकी खुशी और तरक्की ही सब कुछ होती है। मगर वही बच्चा अगर तकलीफ में हो तो उनका परेशान और दुखी होना लाज़मी है। तीन माह के रुद्रांश के माता पिता भी इसी दौर से गुज़र रहे थे जब बच्चे ने मां का दूध पीना बंद कर दिया। कुरूद के सिंधौरीकला से अपने बच्चे को ले वे सीधे धमतरी के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंचे। बच्चे की तकलीफ की वजह से रुद्रांश के पिता पोखराज और माता श्रीमती टोमिन साहू के लिए वह दौर बड़ा कठिन रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कभी स्कूल ना जाने वाले बच्चे गए आज स्कूल जब स्कूल राशन बाटने की बारी आई।
कुरूद की चिरायु टीम के चिकित्सक ने बच्चे के स्वास्थ्य परीक्षण में पाया कि उसे सर्दी खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत है। बच्चे को ज़िला अस्पताल में रिफर किया गया जहां नन्हा रुद्रांश के जन्म से हृदय रोग से पीड़ित होने की संभावना के मद्देनजर उसका निशुल्क echo जांच के लिए चिरायु दल को रायपुर भेजा गया। जांच में पता चला कि रुद्रांश के दिल में छेद है। उसे TOF (टेट्रोलॉजी ऑफ फैलॉट) नामक इस गंभीर बीमारी से बचाने जल्द ऑपरेशन की जरूरत बताई गई। नन्हे रुद्रांश को भर्ती कर ऑपरेट किया गया। अस्पताल में भर्ती होने के दस दिन बाद 4 जनवरी 2022 को बच्चे का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके 6 दिन बाद माता पिता अपने बच्चे के साथ अस्पताल से घर लौट आए। हालांकि 15 दिन के बाद फिर से बच्चे का फॉलो अप चिरायु दल ने किया और पाया कि अब बच्चा स्वस्थ है। ”आज रुद्रांश लगभग 2 साल का हो गया है और पूरी तरह स्वस्थ है। यह चमत्कार और वरदान से कम नहीं । इसके लिए चिरायु दल और शासन का साधुवाद जिनकी बदौलत यह खुशियां घर लौटी है। ’रुद्रांश के दिल का ऑपरेशन करा कर हमारे परिवार का दिल जीत लिया चिरायु दल ने’ यह कहना है राज मिस्त्री का काम करने वाले उसके पिता श्री पोखराज़ साहू का।

परिवहन विभाग द्वारा पीजी कॉलेज में लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47