Advertisement

पुरानी पेंशन योजना की बहाली ऐतिहासिक फैसला

रायपुर : पुरानी पेंशन योजना की बहाली ऐतिहासिक फैसला

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बजट भाषण में राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने वर्ष 2022-23 का कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द तम्बोली ने मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री बघेल ने यह निर्णय लेकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। तंबोली ने कहा है कि सरकारी सेवकों के हित में लिया गया यह फैसला कर्मचारियों को दूरगामी राहत प्रदान करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि पेंशन सरकारी सेवकों के लिए बुढ़ापे का सहारा होती है। उन्हें पेंशन मिलने से उनके मन में भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात एक निश्चित पेंशन राशि प्राप्त होगी। साथ ही आश्रित परिवार को पेंशन का लाभ मिलेगा। इस घोषणा से कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशहाली का माहौल है। इससे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अधिक उत्साह और समर्पण भाव से कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बनेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलख सामाजिक संस्था ने रुनियाडीह महिला कबड्डी टीम को सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के संरक्षक जे एल दरियो, उमेश मिश्रा, प्रधान संयोजक संजीव तिवारी, महासचिव आलोक देव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, हीरा देवांगन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के परिवारों के लिए खुशी की सौगात लेकर आयी है। शासकीय कर्मचारी और उसके परिवारों की चिंता अब दूर हो गई है। इस घोषणा से शासकीय सेवकों और उनके परिजनों का भविष्य हमेशा के लिए सुरक्षित हो गया है।

जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में की गई वृद्धि

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47