छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निवास अब तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी की तरह सजा!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निवास अब तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी की तरह सजा!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निवास अब तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी की तरह सजाया जा रहा है। मिट्टी के सुंदर नंदिया बइला और रंगीन खिलौने मुख्यमंत्री निवास को सजा रहे हैं। पुराने वंदनवार के रंग बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मुख्यमंत्री के निवास में सजावट और परंपरागत छत्तीसगढ़िया भोजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी कर रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले, मुख्यमंत्री साय अपने घर से ही 70 लाख महिलाओं को एक हजार रुपये की महतारी दान देने वाले हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायपुर स्थित निवास में 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से तीजा-पोरा का तिहार हरेली की तरह उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुसार सजाया गया है। इस अवसर पर नांदिया-बैला की पूजा होगी। तीजा उत्सव होगा। बहनों को तीजा-पोरा उत्सव के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 3,000 महिलाओं, विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं और मितानिनों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम, योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाया गया है।

संस्कृति विभाग भी महिलाओं के कल्याण की आम योजनाओं और कार्यक्रमों के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, साथ ही खेल विभाग के सहयोग से महिलाओं के लिए खेल भी होंगे।

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शपथ पत्र भी इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को पढ़ाया जाएगा।

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर भी विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम स्थल से सुपोषण रथ को प्रदेश भर में चलाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!