Advertisement

बेलटुकरी हाट बाजार में लगे राजस्व कैंप कोर्ट में 200 से ज्यादा राजस्व प्रकरण निराकृत

महासमुंद : बेलटुकरी हाट बाजार में लगे राजस्व कैंप कोर्ट में 200 से ज्यादा राजस्व प्रकरण निराकृत

जनता के राजस्व संबंधी प्रकरणों का मौक़े पर किया जाएगा निराकरण

कल 11 को झारा में लगेगा राजस्व कैंप कोर्ट

महासमुंद 10 मार्च 2022 तहसील महासमुंद में तहसीलदारों ने साप्ताहिक हाट बाजारों में आज गुरुवार से हाट बाजार राजस्व कैम्प कोर्ट की शुरुआत की गई है। तहसील महासमुंद स्थित ग्राम बेलटुकरी और जोबा में हाट बाजार राजस्व कैंप कोर्ट लगाया गया। ये कैंप कोर्ट ग्राम के भीड़भाड़ वाले हाट बाजार में ही आयोजित किया गया जिसमे आस पास के ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुए। बीते दोनों राजस्व की समीक्षा बैठक में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर जनता के राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निपटारा करने हेतु हाटबाज़ार वाले दिन राजस्व कैम्प कोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे। कल शुक्रवार 11 मार्च को झारा में लगेगा।

कोविड से माता-पिता को खो चुके 17 बच्चों को कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लिया गोद

आज आयोजित हाट बाजार राजस्व कैंप कोर्ट में 26 नामांतरण के प्रकरणों, 10 द्वितीय किसान किताब, एक एक सीमांकन और बंटवारा, 50 अस्थाई जाति प्रमाण पत्र, 53 निवास प्रमाण पत्र, एक बिक्री नकल, एक सोल्वेंसी प्रकरण और 69 आय प्रमाण पत्र, 04 अभिलेख शुद्धता के प्रकरणों का तहसीलदारों द्वारा स्थल पर ही निराकृत किया गया।

बच्चों को बुनियादी भाषा और गणित सिखाना : स्कूल रेडीनेस पर पांच दिवसीय कार्यशाला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अलावा राजस्व रिकॉर्ड संबंधी बहुत सी जानकारी आम जनों को दी गयी। बी-1 वाचन व निस्तार भूमियों के संरक्षण की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी गयी। कुछ निर्माण संबंधी व सीमा विवाद सम्बन्धी आवेदनो पर सर्व संबंधित के तर्कों के आधार पर व पंचायत स्तर पर चर्चा कर उक्त पर समझाइश व निराकरण किया गया। महिलाओं, बुजुर्गों व निर्धन अपीलार्थियों के लिए राहत का अभियान रहा है। इस कैम्प कोर्ट आयोजन से लोगो तक पहुच रहे सुलभ न्याय व निष्पक्ष सुनवाई से आम ग्रामीणों को काफ़ी राहत मिली। इसी तरह तहसील महासमुंद में प्रत्येक सप्ताह 4 हाट बाजार राजस्व कैंप कोर्ट लगाया जा रहा है ताकि किसानों और आम जनता को सीधे उनके गांव में राजस्व संबंधी प्रकरणों और शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

बीजेपी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा सहित चार राज्यों में अपनी जीत का जश्न मनाया और पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ‘जीत का चौका’ करार दिया।

अनुविभागीय दंडाधिकारी भागवत जायसवाल ने बताया कि इस तहसील में अपनाए गए इस नवाचार व जन उपयोगी बाजार हाट कैम्प में आम ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष राजस्व सम्बन्धी विवादों को सुना गया। उनकी राजस्व विवादों या समस्याओं को आम जनता के समक्ष सुनने से आम राय या जनसुनवाई के साथ राजस्व क़ानून के तहत सुनवाई करने व निराकरण करने में बेहद कारगार सिद्ध हो रहा है। यह राजस्व सेवाओ व विवाद निपटान के त्वरित व सरल खुली सुनवाई के लिए एक अनुकरणीय पहल साबित होगी।

विद्यालय में जान लेवा विशालकाय पेड़ को काटा गया भाजयुमो जिला महामंत्री ने कलेक्टर को किया आभार व्यक्त

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47