Advertisement

अम्बिकापुर : पॉलिटेक्निक कॉलेज में पुनः शुरू होगा कोविड आइसोलेशन सेंटर।

अम्बिकापुर : पॉलिटेक्निक कॉलेज में पुनः शुरू होगा कोविड आइसोलेशन सेंटर

कलेक्टर ने निरीक्षण कर 500 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जिले में कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अम्बिकापुर स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में फिर से500 बेड  के आईसोलेशन सेन्टर जल्द शुरू होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने अधिकारियों के साथ शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया और यहाँ कोविड के मरीजो के लिए आईसोलेशन सेंटर पुनः शुरू करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रथम एवं द्वितीय तल के हाल एवं कमरों में  पिछले वर्ष शुरू किए गए कोविड आईसोलेशन सेंटर का अवलोकन।किया। उन्होंने  महिला एवं पुरुष मरीजो के लिए अलग-अलग विंग हेतु दोनो तल को दो भागों में विभाजित करने, कूलर तथा पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसीप्रकार अबाधित विद्युत व्यवस्था के लिए जेनरेटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निगम आयुक्त एवं सीएमएचओ को आईसोलेशन सेंटर को शीघ्र शुरू करने साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाये तथा चिकित्सको सहित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालन  में स्थानाभाव न हो इसके लिए कॉलेज के पास ही स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड मरीजो की सुविधा को  दृष्टिगत रखते हुए शासकीय अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड के द्वारा  मुफ्त  ईलाज नकी व्यवस्था किया जा रहा है। होम आईसोलेशन के साथ कोविड केयर सेंटर पुनः शुरू किये जा रहे है।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय,डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो श्री प्रवीण भगत,सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57